{"_id":"5d769feb8ebc3e93dd48e118","slug":"loot-20-5-liters-came-out-after-measuring-23-liters-of-diesel-commotion-rudrapur-news-hld3560739181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट : 23 लीटर डीजल नापने पर 20.5 लीटर निकला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट : 23 लीटर डीजल नापने पर 20.5 लीटर निकला, हंगामा
विज्ञापन
किच्छा के दरऊ में पेट्रोल पंप पर हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : RUDRAPUR
लालपुर। ग्राम दरऊ में पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा बढ़ा तो पंपकर्मी वहां से चले गए। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और बाट माप निरीक्षक ने पेट्रोल पंप की जांच पूरी होने तक बिक्री पर रोक लगा दी।
क्षेत्र के ग्राम दरऊ में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर तुषार फीलिंग स्टेशन स्थित है। दोनों प्रदेशों से सटे ग्रामीण डीजल और पेट्रोल भरवाने यहां पहुंचते है। सोमवार सुबह यूपी के ग्राम हरसुनगला निवासी कपूर सिंह केन लेकर डीजल लेने पंप पर पहुंचे।
उन्होंने सेल्समैन से 23 लीटर डीजल और रसीद ली। इस दौरान कपूर सिंह ने डीजल कम होने की शिकायत की, जिससे दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। कपूर सिंह ने अपने गांव वालों को मौके पर बुला लिया। हंगामा देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सभी के सामने डीजल नापा गया तो वह 20.5 लीटर ही निकला। कम डीजल होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसडीएम किच्छा विवेक प्रकाश को दी। छात्र संघ के चुनाव में व्यस्त होने के कारण उन्होंने तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने घटतौली होने पर पंप से डीजल, पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी।
तहसीलदार ने बताया कि इंडियन ऑयल के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहां दारा सिंह, तजिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, सतनाम सिंह, मुख्तार सिंह, शमशेर सिंह, बलकार सिंह, तौकीर अहमद, मुदस्सर पाशा, सूबा सिंह, सुखचैन सिंह, कुलदीप त्रिपाठी, आदि थे।