फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Local artists and students gave a colorful presentation

Rudraprayag News: स्थानीय कलाकारों व छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Sat, 25 Nov 2023 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Local artists and students gave a colorful presentation
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया मद्महेश्वर मेले के कार्यक्रमों का उद्घाटन
विज्ञापन


ऊखीमठ। तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेले का दूसरा दिन स्थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं के नाम रहा।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित मद्महेश्वर मेले के दूसरे दिन कार्यक्रमों का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने किया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केदारघाटी ही नहीं, पूरे रुद्रप्रयाग जनपद में मद्महेश्वर मेला का अपना विशेष स्थान है।
मेलाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने मेला की भव्यता को लेकर सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट, आरती गुसाईं और लोक गायिका गीता कुमोला ने पारंपरिक गीत व जागरों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर तेज प्रकाश त्रिवेदी, दीपक कुंवर, मेला सचिव प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष डाॅ. कैलाश पुष्पवाण, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, दिनेश तिवारी, श्रीनंद जमलोकी मौजूद थे।
विज्ञापन





ओपर बैंडमिंटन में प्रेरित, युगल, शुभम ने फाइनल में किया प्रवेश
ऊखीमठ। मद्महेश्वर मेला में सच्चिदानंद शिवानंद मैठाणी व आचार्य हर्षमणि जमलोकी की पुण्य स्मृति पर हुए वॉलीबाल प्रतियोगिता में ओंकारेश्वर वार्ड ऊखीमठ, राणा स्पोर्ट्स क्लब गड्गू, अगस्त्य ऋषि क्लब अगस्त्यमुनि, नव युवक मंगल दल लमगौंडी और स्पोर्ट्स क्लब मंंगोली ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, महेश चंद्र तिवारी व कुलभूषण अवस्थी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में डबल स्पर्धा में महेश चंद्र नौटियाल, विजेंद्र सिंह नेगी, कुलदीप तोमर व देवी प्रसाद तिवारी ने फाइनल में जगह बनाई। ओपन बैडमिंटन प्रतियाेगिता के एकल मुकाबले में प्रेरित ममगाईं ने युगल गौड़ को और शुभम ममगाईं ने अजय बिष्ट को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





गजेंद्र राणा व पम्मी नवल के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
ऊखीमठ। मद्महेश्वर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका पम्मी नवल और लोक गायक गजेंद्र राणा के नाम रही। गजेंद्र राणा ने मां भगवती की स्तुति और पम्मी नवल ने भगवान मदमहेश्वर की जागर से गीतों की शुरूआत की। वहीं, मनसूना में तीन दिवसीय मेले की आखिरी भजन संध्या लोक गायिका मीना राणा व धनराज शौर्य के नाम रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि केएस पंवार, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, मद्महेश्वर घाटी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश रावत, ग्राम प्रधान देवेंद्र पंवार, मेला समिति के अध्यक्ष संजय मनवाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed