फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Liquor stores will shift away from the motorway.

हाईवे से दूर शिफ्ट होंगी शराब की दुकानें

Sun, 19 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 19 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Liquor stores will shift away from the motorway.
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो

जिला मुख्यालय सहित अन्य 9 स्थानों पर नेशनल व स्टेट हाईवे से निकट संचालित हो रही अंग्रेजी शराब की दुकानों को बाजार व बस्ती से दूर शिफ्ट किया जाएगा। स्थानांतरित की कार्रवाई 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश, जिसमें अंग्रेजी शराब के दुकानों का संचालन नेशनल व स्टेट हाईवे से 5 सौ मीटर से अधिक दूरी पर स्थानांतरित करने को कहा गया है, के तहत जिले में आबकारी विभाग ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। आबकारी विभाग ने दुकानों के लिए नए स्थान का चयन कर लिया है।
विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा में संचालित दुकान को डेढ़ किमी दूर फतेहपुर व रुद्रप्रयाग की दुकान को एक किमी दूर बिलोटा में शिफ्ट किया जाना है। इसके अलावा नगरासू का ठेका घोलतीर से संचालित होगा। इधर, गौरीकुंड राजमार्ग पर तिलवाड़ा के ठेके को ढमक्या बैंड, मयकोटी मार्ग व विजयनगर की दुकान को ग्राम पंचायत तिमली से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ स्टेट हाईवे पर संचालित मयाली के ठेके को पेट्रोल पंप के समीप, बसुकेदार के ठेके को क्यार्क गांव के निकट और सतेराखाल के ठेके को चोपता बाजार के समीप शिफ्ट किया जाएगा। ऊखीमठ की दुकान को लेकर अभी स्थान चयन नहीं हो पाया है।


नए स्थानों पर दुकानों को शिफ्ट करने से जनविरोध की संभावना से इंकार नहीं है। इससे राजस्व में भी गिरावट होगी। आबकारी आयुक्त को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। फिलहाल, दुकानों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
- ओमकार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed