फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Liquor ban in Tyunkhar village, 21 thousand rupees fine will be imposed

Rudraprayag News: त्यूंखर गांव में शराबबंदी, 21 हजार लगेगा जुर्माना

Sun, 17 May 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 17 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Liquor ban in Tyunkhar village, 21 thousand rupees fine will be imposed
जखोली। ब्लॉक के दूरस्थ गांव त्यूंखर में महिला मंगल दल ने बैठक कर शादी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने व बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगाने का निर्णय लिया। ग्राम प्रधान माधुरी बुटोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने यह प्रस्ताव पारित किया। तय किया गया कि मेहंदी रस्म, विवाह समारोह व सामूहिक कार्यक्रम में शराब परोसने वाले पर 21 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिया बुटोला, महिला मंगल दल की अध्यक्ष आशा देवी पवार ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांव में स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। शराब के बढ़ते प्रचलन से परिवार टूट रहे हैं। बैठक में कावरी देवी, शूरवीर सिंह राणा, शिवराज सिंह कैन्तूरा धीरज सिंह सजवाण आदि ग्रामीण उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed