फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Liquor ban in Daula village, one thousand fine for violation

दौला गांव में शराबबंदी, उल्लंघन पर एक हजार जुर्माना

Thu, 08 Apr 2021 04:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Liquor ban in Daula village, one thousand fine for violation
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी के ग्राम पंचायत दौला में ग्राम पंचायत व महिला मंगल दल ने सर्व सहमति से शराबबंदी लागू कर दी है। अब, निजी व सार्वजनिक कार्यों में शराब नहीं परोसी जाएगी। जो भी व्यक्ति या परिवार नियम का उल्लंघन करेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विकास सिंह नेगी एवं महिला मंगल दल अध्यक्ष रजनी देवी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी ग्रामीणों ने एक सुर में गांव में शराबबंदी लागू करने पर सहमति जताई। कहना था कि शराब के बढ़ते चलने से गांव में आपसी सौहार्द खराब हो रहा है। साथ युवा पीढ़ी पर सबसे अधिक नकारात्मक असर पड़ रहा है। बैठक में बुजुर्गों ने भी ग्राम प्रधान व ममंद के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर संपत्ति देवी, लीला देवी, बीरा देवी, राजेश्वरी देवी, रूपा देवी, मंगशीरी देवी, ममता देवी, मंजू देवी, पूर्व प्रधान विजया देवी, महादेव सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रशांत सिंह नेगी, प्रेम सिंह, अमर सिंह, चंद्र सिंह, भूपाल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed