{"_id":"685156dc6c11c7bb2102d0c0","slug":"licenses-of-two-pilots-of-trans-bharat-heli-company-cancelled-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-113441-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ट्रांस भारत हेली कंपनी के दो पायलट के लाइसेंस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ट्रांस भारत हेली कंपनी के दो पायलट के लाइसेंस रद्द
Tue, 17 Jun 2025 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
15 जून को आर्यन के साथ ही इस कंपनी के दो हेलिकॉप्टरों ने खराब मौसम में भरी थी उड़ान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। बीते 15 जून को सुबह 5 से 6 बजे के शेड्यूल में आर्यन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर के अलावा ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टर ने भी उड़ान भरी थी। खराब मौसम में उड़ान भरने के कारण अब डीजीसीए ने ट्रांस भारत हेली कंपनी के दो पायलट योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई के लाइसेंस छह-छह माह के लिए रद्द कर दिए हैं।
15 जून को आर्यन हेली कंपनी और ट्रांस भारत दोनों कंपनियों के तीन हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी से अपने-अपने हेलिपैड से यात्री लेकर केदारनाथ पहुंचे और वहां से पुन: टेकऑफ किया। इस दौरान आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर थोड़ा आगे था और उसके पीछे से ट्रांस भारत के दो हेलिकॉप्टर भी गुप्तकाशी के लिए आ रहे थे। इस दौरान घने कोहरा के कारण दृश्यता कम होने से आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जबकि ट्रांस भारत के दोनों हेलिकॉप्टर सुरक्षित गुप्तकाशी पहुंच चुके थे। इन्हीं दोनों पायलट की ओर से सूचना दी गई थी कि आर्यन का हेलिकॉप्टर अभी तक नहीं पहुंचा है जिसके बाद खोज शुरू हुई। इधर डीजीसीए ने खराब मौसम में उड़ान भरने पर ट्रांस भारत के दोनों पायलट योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई के लाइसेंस छह-छह माह के लिए रद्द कर दिए हैं। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम में हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए डीजीसीए ने दोनों पायलट पर यह कार्रवाई की है। संवाद