Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Leopard attacks a woman cutting grass near her house Rudraprayag News

Rudraprayag News: घर के समीप घास काट रही थी महिला, झाड़ियों में छुपे गुलदार ने कर दिया हमला

Sat, 02 Nov 2024 02:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 02 Nov 2024 02:41 PM IST
सार

महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जोर-जोर से शोर-शराबा करने लगे, जिससे गुलदार भाग खड़ा हुआ। महिला के चेहरे, पीठ और पैर पर गुलदार ने नाखून से गहरे जख्म किए हैं।

विज्ञापन
Leopard attacks a woman cutting grass near her house Rudraprayag News
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवल के खरियाल नामी तोक में घर के समीप घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भागा, जिससे महिला की जान बच गई। महिला को सीएचसी जखोली में भर्ती किया गया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है।

विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार शाम लगभग पौने पांच बजे खरियाल नामी तोक निवासी बसंती देवी पत्नी राजेंद्र सिंह घर के समीप घास काट रही थी। इसी दौरान वहां झाड़ियों में छुपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जोर-जोर से शोर-शराबा करने लगे, जिससे गुलदार भाग खड़ा हुआ। महिला के चेहरे, पीठ और पैर पर गुलदार ने नाखून से गहरे जख्म किए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, जय गंगे...हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा धाम

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शंभू प्रसाद उनियाल और पूर्व ग्राम प्रधान जगदंबा सकलानी ने बताया कि गुलदार के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लंबे समय से गुलदार क्षेत्र में सक्रिय है और इस संबंध में वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने घायल महिला को उचित मुआवजा और गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed