फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lab technicians did the work by tying a black band

लैब टेक्नीशियनों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Wed, 13 Oct 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Lab technicians did the work by tying a black band
टेक्नीशियन संवर्ग में पदोन्नति व सेवा नियमावली जारी करने समेत अन्य मांगों के समर्थन में उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन ने काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने कहा कि वे 15 अक्तूबर तक इसी तरह चिकित्सालयों में कार्य करेंगे। उन्होंने आने वाले समय में आंदोलन को तेज करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बड़वाल व महासचिव चंद्रशेखर शर्मा व संरक्षक सुभाष शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड बनने के 20 वर्ष बाद भी सरकारी चिकित्सालयों में लैब टेक्नीशियन संवर्ग में पदोन्नति के लिए कोई सेवा नियमावली नहीं बन पाई है। जिस पद पर कर्मचारी तैनात हो रहा है, उसी से वह रिटायर हो रहा है। लंबे समय से मांगपूर्ति के लिए पत्राचार किया जा रहा है। कई बार प्रतिनिधिमंडल शासन व निदेशालय के आला अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। कोरोना काल में सेवाओं के बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 23 अक्तूबर को सभी लैब टेक्नीशियन छुट्टी लेकर महानिदेशालय में प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर बलवीर सिंह जगवाण, प्रशांत कनवासी, सुनील बिष्ट, ललिता बिष्ट, संतोष देवराड़ी, विनोद पांडे, भरत रावत, राकेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed