फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lab technician worked by tying black band

लैब टेक्नीशियन ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Wed, 01 Jul 2020 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Lab technician worked by tying black band
लैब टेक्नीशियन संवर्ग के कर्मचारियों ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताते हुए कार्य किया। इस मौके पर सीएमएस को ज्ञापन सौंपकर लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग भी की गई। कहा कि 27 जून 2020 को एसोसिएशन ने अपने विरोध को लेकर शासन-प्रशासन और विभाग को अवगत कराया था, जिसमें कहा था कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं होने पर लैब टेक्नीशियन बुधवार एक से पांच जुलाई तक विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो प्रदेशभर के समस्त लैब टेक्नीशियन अपने कार्य पर रहते हुए अन्न-जल का त्याग करते हुए सामूहिक उपवास के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत कनवासी, बलवीर सिंह, शलोनी वशिष्ठ, प्रियंका पुरोहित, अल्पना आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed