फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   'Khel Mahakumbh' to be held in September; competitions to take place in three phases.

Rudraprayag News: सितंबर में होगा खेल महाकुंभ, तीन चरणों में होंगी प्रतियोगिताएं

Mon, 03 Aug 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 03 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
'Khel Mahakumbh' to be held in September; competitions to take place in three phases.
रुद्रप्रयाग। जनपद में खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला सभागार में आयोजित बैठक में प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में खेल मैदानों की उपलब्धता, खिलाड़ियों के पंजीकरण, चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय समन्वय पर चर्चा हुई। सीडीओ ने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। बैठक में तय किया गया कि 1 से 10 सितंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिताएं, 11 से 20 सितंबर तक विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी तथा 21 से 30 सितंबर तक सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, क्षेत्राधिकारी विकास पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed