Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kendriya Vidyalaya running in dilapidated building for 19 years

Rudraprayag News: 19 साल से जर्जर भवन में चल रहा केंद्रीय विद्यालय

Mon, 03 Jul 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya running in dilapidated building for 19 years
केंद्रीय विद्यालय को 19 वर्ष बाद भी अपना कैंपस नहीं मिल पाया है जबकि 81 नाली भूमि चिह्नित कर विद्यालय के नाम हस्तांतरित हो चुकी है। विद्यालय स्वास्थ्य विभाग के पुराने भवन पर चल रहा है। जगह के अभाव में शिक्षण व शिक्षणेत्तर गतिविधियां प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




2004 में रुद्रप्रयाग जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हुई, जिसे अगस्त्यमुनि में संचालित किया गया। विद्यालय का संचालन स्वास्थ्य विभाग के पुराने कमरों में शुरू किया। 19 वर्ष बीतने के बाद भी विद्यालय इन्हीं जर्जर कमरों में चल रहा है। जबकि 5 वर्ष पूर्व 2017 में केंद्रीय विद्यालय कैंपस के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर स्यालसौड़ में करीब 81 नाली भूमि चिह्नित कर विद्यालय के नाम भी हो चुकी है। बावजूद भवन निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत का कहना है कि केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को कई बार पत्राचार कर स्थिति से अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, केंद्रीय विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भवन निर्माण के लिए अंतिम डीपीआर केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली को भेज दी गई है। जल्द वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed