{"_id":"62963b845b0dc96c6f630b69","slug":"kedarnath-yatra-operated-for-twelve-hours-from-sonprayag-on-tuesday-rudrapryag-news-drn4132910143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को सोनप्रयाग से बारह घंटे संचालित हुई केदारनाथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को सोनप्रयाग से बारह घंटे संचालित हुई केदारनाथ यात्रा
विज्ञापन
मंगलवार सुबह छह से शाम छह बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए प्रशासन ने 12929 यात्री रवाना किए। अपराह्न तीन बजे के बाद छोड़े गए यात्रियों को गौरीकुंड में रोका गया है। उधर, केदारनाथ में शाम चार बजे तक 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। अब तक चाल लाख 30 हजार से अधिक यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुज भारद्वाज ने बताया कि यात्रियों का संचालन पूरे 12 घंटे तक रहा। सुबह और दोपहर के समय कुछ देर के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी।
उधर, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोनप्रयाग में 2019 यात्रियों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान 84 यात्री अलग-अलग कारणों से अनफिट पाए गए, लेकिन उन्होंने विभाग को अपने जोखिम पर धाम जाने का शपथ पत्र दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें अनुमति दे दी। वहीं, पैदल मार्ग पर 12 एमआरपी पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1801 यात्रियों का उपचार किया गया।
बिना पंजीकरण वाले तीन हजार यात्री लौटाए
बिना पंजीकरण के पहुंचे तीन हजार यात्रियों को पुलिस ने रैंतोली बाईपास से लौटा दिया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि कपाट खुलने के बाद से बिना पंजीकरण के यात्री प्रतिदिन पहुंच रहे हैं, जिन्हें लौटाया जा रहा है। बीते चार दिनों में ही 15 हजार यात्रियों को लौटाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग में भी यात्रियों के पंजीकरण की सघनता से जांच की जा रही है। धाम में एक दिन में 13000 यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है।