फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath: Weather remained bad, no helicopter took off

केदारनाथ : खराब रहा मौसम, किसी भी हेलिकॉप्टर ने नहीं भरी उड़ान

Sat, 21 Jun 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 21 Jun 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath: Weather remained bad, no helicopter took off
बाबा केदार के दर्शन किए बिना ही लौट गए श्रद्धालु, शनिवार को 658 टिकट रद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से सातवें दिन भी केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा संचालित नहीं हुई। इस दौरान बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को बैरंग ही लौटना पड़ा। बीते 15 जून को आर्यन हेली एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद से अन्य कंपनियां हेलिकॉप्टर का संचालन नहीं कर रही है। शनिवार को मौसम भी खराब रहा और छह हेली कंपनियों के 658 टिकट रद्द हुए। अब रविवार 22 जून को अपना सामान समेटकर सभी हेली कंपनियां लौट जाएंगी।
शनिवार को सुबह से ही केदारनाथ सहित केदारघाटी में हल्का कोहरा छाया रहा जिस कारण गुप्तकाशी से ट्रांस भारत और फाटा और शेरसी से पवन हंस, ग्लोबल वेक्ट्रा, हिमालयन हेली और एरौ हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। इस दौरान इन कंपनियों के कुल 658 टिकट रद्द कर दिए गए। हेलिकॉप्टर का संचालन नहीं होने से बाबा केदार के दर्शनों के लिए आए ज्यादातर श्रद्धालु बैरंग ही घरों को लौट गए। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। रविवार को सभी हेली कंपनियों के वापस लौटने की संभावना है।
विज्ञापन


हेली कंपनियों को 8.65 करोड़ का हुआ नुकसान

रुद्रप्रयाग। हेली कंपनियों के लिए केदारनाथ यात्रा का पहला चरण उतार-चढ़ाव से भरा रहा। कपाट खुलने से 21 जून तक आठ हेली कंपनियों के कुल 13304 टिकट रद्द हुए जिससे उन्हें 8.65 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष 2 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा के लिए डीजीसीए ने आठ हेली कंपनियों के नौ हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति दी थी। पहले सप्ताह से मौसम और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव से यात्रा प्रभावित हुई जिसका असर हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा। दौरान 2 से 16 मई तक हेलिकॉप्टर की 1638 टिकट रद्द हुए। यात्रा पटरी पर लौटी तो हेलिकॉप्टर की उड़ान को रफ्तार मिली। 7 जून को बडासू में क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर की रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद डीजीसीए ने हेली कंपनियों पर सख्ती करते हुए उड़ान निर्धारित कर दीं जिसके बाद शटल नियंत्रित हुई और हेली कंपनियों को प्रतिदिन सैकड़ों टिकट रद्द होने से घाटा होने लगा। वहीं हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के पहले चरण में मौसम और अन्य कारणों से सभी आठ हेली कंपनियों के कुल 13304 टिकट रद्द हुए जिससे कंपनियों को 8.65 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed