{"_id":"6722144a41d120081e068323","slug":"kedarnath-temple-decorated-with-10-quintal-flowers-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-109299-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दस क्विंटल फूलों से सजाया केदारनाथ मंदिर, शीतकाल के लिए तीन नवंबर को बंद होंगे धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दस क्विंटल फूलों से सजाया केदारनाथ मंदिर, शीतकाल के लिए तीन नवंबर को बंद होंगे धाम के कपाट
Fri, 01 Nov 2024 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 01 Nov 2024 01:50 PM IST
सार
तीन नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केदारनाथ मंदिर को दीपावली पर्व के लिए 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वहीं धाम के कपाट शीतकाल के लिए आगामी तीन नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भुकुंड भैरव की पूजा-अर्चना भी बंद हो चुकी है। वहीं, दीपावली के लिए केदारनाथ मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
विज्ञापन
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। महालक्ष्मी पूजन पर मंदिर परिसर में चारों तरफ दीपक जलाए जाएंगे। संवाद