फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath secured three aftershocks after the earthquake.

भूकंप के तीन झटकों के बाद भी केदारनाथ सुरक्षित

Tue, 07 Feb 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 07 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath secured three aftershocks after the earthquake.
kedarnath - फोटो : file photo

सोमवार रात को 10.33 बजे से लेकर देर रात 1 बजे तक केदारनाथ में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद भी केदारनाथ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भूकंप के झटके से मंदिर सहित पूरी केदारपुरी थर्रा गई थी।

विज्ञापन


जून 2013 की आपदा के बाद से अति संवेदनशील बने केदारनाथ पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। यहां अधिकांश भवनों में दरारें पड़ी हैं, जिनसे खतरा बना है। इन दिनों धाम में 7 फीट बर्फ पड़ी है। ऐसे में दरारों का आकलन करना मुश्किल हो रहा है, जिस तरह से भूकंप के झटकों से केदारनाथ धाम कांपा है, उससे यहां दरारें बढ़ने के साथ जमीनी खिंचाव भी बढ़ना तय है। भूकंप के झटके के दौरान निम के कैप्टन सोबन सिंह सहित सभी लोग बाहर आग गए थे।
विज्ञापन


ये लोग आधा घंटे आसमान के नीचे रहे। कैप्टन सोबन सिंह ने बताया कि भूकंप के तेज झटके से मंदिर सहित पूरी केदारपुरी थराई है। यह कहना मुश्किल है कि आपदा के दौरान मकानों में पड़ी दरारें चौड़ी न हुई हों,  लेकिन बर्फ के कारण केदारनाथ की सही स्थिति बताना अभी मुश्किल है। जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि केदारनाथ धाम सुरक्षित है। वहां पूरी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed