{"_id":"61a7a5e0f4be8a38bc6edc8a","slug":"kedarnath-kedar-ghati-gave-me-a-new-identity-col-kothiyal-rudrapryag-news-drn3975916189","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ, केदारघाटी ने मुझे नई पहचान दी : कर्नल कोठियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ, केदारघाटी ने मुझे नई पहचान दी : कर्नल कोठियाल
विज्ञापन
गुप्तकाशी में रोजगार गारंटी यात्रा में पहुंचे आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल व अन्य पदाधिक?
- फोटो : RUDRAPRYAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल के नेतृत्य में केदारघाटी के गुप्तकाशी में रोजगार गारंटी यात्रा के तहत रैली निकाली। इस मौके पर कोठियाल ने भाजपा पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
गुप्तकाशी बाजार में आप ने रोजगार गारंटी यात्रा के तहत बाजार में रैली निकाली। इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने कहा कि केदारघाटी व केदारनाथ ने उन्हें आमजन में नई पहचान दी। इस क्षेत्र ने उन्हें मान, सम्मान व गौरव दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उत्तराखंड जिन अवधारणाओं को लेकर बना था, उन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार को खाका तैयार कर, निश्चित समय में पूरा किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के बजाय सत्तादल मुख्यमंत्री बदलने में जुटा रहा। प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केदारनाथ विस प्रभारी व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर सिर्फ कोरी घोषणाएं कर जनता से छलावा किया है। सरकार, गुटबाजी में फंसी रही, जिसका खामियाजा यहां के लोग भुगत रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जनता सुविधाओं के अभाव में पलायन को मजबूर है। कहा कि आप उत्तराखंड के चौहमुखी विकास का संकल्प लिया है। इस मौके पर चंद्रशेखर भट्ट, महेश, राजेंद्र राणा, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, नरेश, बीरेंद्र, प्रमोद सहित सैकड़ों युवा व ग्रामीण मौजूद थे।
सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी, बखूबी निभाई
गुप्तकाशी। कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने कहा कि जून 2013 की आपदा से प्रभावित केदारनाथ को संवारने के लिए तत्कालीन प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी थी, वह उन्होंने बखूबी निभाई। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के मुखिया के तौर पर मैंने और मेरी टीम ने संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल के साथ विषम परिस्थितियों में समयबद्ध कार्यों को पूरा किया। उन्होंने कहा संपूर्ण केदारघाटी विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला क्षेत्र है। ऐसे में यहां के विकास के लिए सशक्त व ईमानदार जनप्रतिनिधि की जरूरत है।
विज्ञापन
युवाओं के लिए समर्पित यूथ फाउंडेशन
गुप्तकाशी। कर्नल (सेवानिवृत्त) कोठियाल ने कहा कि पहाड़ के युवाओं में सेना के प्रति उत्साह रहता है। इसलिए, उन्हें सेना में भर्ती के लिए उन्होंने यूथ फाउंडेशन की संस्थापना की। आज, फाउंडेशन रुद्रप्रयाग सहित पहाड़ के कई जिलों में युवाओं को सेना में भर्ती का प्रशिक्षण दे रहा है। पिछले चार वर्षों में हजारों युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना में भर्ती हो चुके हैं।
सेमवाल/विनय
जारी --