{"_id":"66dcf10120d09510b394e1007f76d8df","slug":"kedarnath-continued-to-walk-290-pilgrims-depart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ की पैदल यात्रा जारी, 290 तीर्थयात्री रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ की पैदल यात्रा जारी, 290 तीर्थयात्री रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को 290 यात्रियों ने गौरीकुंड-केदारनाथ रास्ते से धाम के लिए प्रस्थान किया। जबकि 238 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें 72 यात्री हेलीकाप्टर से पहुंचने वाले भी हैं।
दोपहर तक सोनप्रयाग से 140 और गौरीकुंड से 150 यात्रियों ने पैदल रास्ते से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया। दोपहर बाद तीन बजे केदारघाटी में तेज बारिश के कारण भीमबली और लिनचौली में यात्रियों को रोका गया। बारिश थमने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस जवानों की मौजूदगी में यात्री आगे बढ़े।
इससे पहले बृहस्पतिवार धाम पहुंचे 250 यात्रियों में से 180 यात्री तीन बजे तक गौरीकुंड और सोनप्रयाग वापस आ गए थे। गौरीकुंड सेक्टर मजिस्ट्रेट का कहना है कि मौसम की स्थिति के हिसाब से जिला प्रशासन के निर्देश पर यात्रा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इधर खराब मौसम के कारण यात्रियों की सुरक्षा, पड़ाव पर ठहरने और खाने की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पैदल पड़ावों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सब मजिस्ट्रेट को जरूरी निर्देश दिए हैं।
मोबाइल सेवा बाधित
तीन दिन से केदारनाथ धाम में बीएसएनएल की कनेक्टिविटी अधिकांश समय गायब रहने से संपर्क में दिक्कतें आ रही हैं। कई बार नंबर मिलाने पर भी आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही है।
बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि खराब होने से गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच कनेक्टिविटी फेल हो रही है।