फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   kedardham yatra start

आठ दिन बाद केदारधाम की पैदल यात्रा शुरू

Thu, 02 Jul 2015 09:53 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Thu, 02 Jul 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार शुक्रवार सुबह आठ दिन बाद केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा फिर शुरू हो गई है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड से दोपहर एक बजे तक 562 यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए  प्रस्थान किया।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से केदारनाथ पैदल यात्रियों की रवानगी शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक सोनप्रयाग से 201 और गौरीकुंड से 361 यात्रियों ने धाम के लिए पैदल रास्ते से प्रस्थान किया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ गौरीकुंड-जंगलचट्टी के बीच अवरुद्ध पैदल रास्ते की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। बाबा केदार की पैदल यात्रा शुरू होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से रामपुर से सोनप्रयाग के बीच ठहरे यात्रियों का बाबा केदार के दर्शनों का इंतजार भी खत्म हो गया है। इधर शाम चार बजे सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए 48 यात्रियों को रवाना किया गया है। ये यात्री शनिवार सुबह पैदल रास्ते से धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
24/25 जून को हुई भारी बारिश से सोनप्रयाग-मुनकटिया और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल रास्ता कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दौरान यात्रा रोक दी गई थी। शुक्रवार को यात्रा शुरू होने से आठ दिन से ठप चहल-कदमी फिर से बढ़ गई है।

उत्साहित नजर आए यात्री
आठ दिन बाद शुरू हुई केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से सोनप्रयाग में ठहरे यात्रियों में उत्साह देखने को मिला।

राजस्थान के राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता, विनय, नेहा, गौरव, आरती, तृप्ति, सुनीता देवी, उर्मिला देवी ने बताया कि वे लोग सात दिन से सोनप्रयाग में ठहरे हुए थे। बाबा केदार के दर्शनों की कामना लिए 26 जून को सोनप्रयाग पहुंच गए थे।

मौसम खराब होने से  पैदल यात्रा के बंद होने के बावजूद यहीं ठहरे रहे। ये लोग प्रात: 9 बजे केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

386 ने किए बाबा के दर्शन
सुहाने मौसम के बीच 386 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें 196 पुरुष, 164 महिलाएं और 26 बच्चे शामिल हैं।

कपाट खुलने के बाद से अब तक 1,11,758 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इधर, गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए सुमित एविएशन और पिनकल कंपनी के हेलीकाप्टर भी प्रात: 9 बजे से उड़ान भरते रहे।


इस दौरान बृहस्पतिवार को धाम में ठहरे 102 यात्रियों को हेलीकाप्टर से गुप्तकाशी पहुंचाया गया। उसके बाद शाम दोपहर दो बजे तक लगभग दो सौ यात्रियों को धाम पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed