फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedar Kedarnath Rawal also opposed Festival

केदारनाथ के रावल ने भी किया केदार महोत्सव का विरोध

Tue, 02 Feb 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Tue, 02 Feb 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
केदार महोत्सव को लेकर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने से वहां कोई भी आयोजन परंपरा के खिलाफ होगा। इधर, भाजपा सहित केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने भी केदार महोत्सव को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

केदारनाथ में आगामी 25 से 29 फरवरी को सरकार की ओर से केदार महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। पांच दिवसीय आयोजन के तहत यहां रुद्रा प्वाइंट से छानी कैंप तक डेढ़ किमी बुग्याली क्षेत्र में साहसिक खेल होने हैं, लेकिन केदार महोत्सव का लगातार विरोध हो रहा है। केदारनाथ के रावल ने भी इसे धार्मिक मान्यताओं का उल्लंघन माना है। कहा कि ग्रीष्मकाल में वहां पर यात्रा को बढ़ावा देने या पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी देने को लेकर सरकार और प्रशासन आयोजन कर सकते हैं, लेकिन शीतकाल में यह परंपरा सही नहीं है। दूसरी ओर, भाजपा के अजेंद्र अजय का कहना है कि सरकार को केदार महोत्सव कराना है, तो उसे गुप्तकाशी, ऊखीमठ, कालीमठ आदि स्थानों पर कराए। केदारनाथ में इस तरह के आयोजन का विरोध किया जाएगा। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित अरुण प्रकाश बाजपेयी, विपिन सेमवाल, राजाराम सेमवाल ने भी केदार महोत्सव का विरोध किया है। कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण करने के बजाय, धार्मिक मान्यताओं को दरकिनार करने का कार्य कर रही है, जिससे देवभूमि और धाम की छवि प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed