{"_id":"6b042983bc5c21a6a805ba33","slug":"kartik-swami-temple-illuminated-by-lamps-four-phase-ritual-worship-performed-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-122329-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दीपों से जगमग हुआ कार्तिक स्वामी मंदिर, चार पहर की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दीपों से जगमग हुआ कार्तिक स्वामी मंदिर, चार पहर की हुई पूजा
Mon, 23 Nov 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
संतान कामना के लिए और नवविवाहित दंपतियों ने की खड़े दीपों के साथ पूजा
फोटो-- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपता। क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में सोमवार को देव दीपावली पर चार पहर की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान मंदिर को दीपों से सजाया गया। जागरण के साथ पूरी रात पूजा-अर्चना हुई। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि मान्यता है कि निसंतान और नवविवाहित दंपती खड़े दीपों के साथ पूजा में शामिल होकर भगवान कार्तिकेय से मनोकामना मांगते हैं तो उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इस विशेष पूजा में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। समिति के उपाध्यक्ष उत्तम राज नेगी ने बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने गणेश और कार्तिकेय को ब्रह्मांड की परिक्रमा कर प्रथम पूजनीय होने की चुनौती दी थी। कार्तिकेय अपने वाहन पर ब्रह्मांड की परिक्रमा करने निकल पड़े जबकि गणेश ने माता-पिता शिव-पार्वती की सात परिक्रमा कर उन्हें ही अपना संसार बताया। गणेश की बुद्धिमत्ता से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें प्रथम पूजनीय होने का वरदान दिया और कार्तिकेय क्रौंच पर्वत पर चले गए। मान्यता है कि उन्हें मनाने के लिए इसी दिन 33 कोटि देवी-देवता धरती पर आए थे। इसी मान्यता के चलते इस दिन को देव दीपावली मनाई जाती है और कार्तिक स्वामी मंदिर में चार पहर की विशेष पूजा व दीपोत्सव आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
फोटो