{"_id":"79856481df8b6904c5e3b02007f1cfb8","slug":"kanyadhan-planning-department-budget-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्याधन योजना के लिए विभाग के पास बजट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्याधन योजना के लिए विभाग के पास बजट नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jan 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या धन योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 में समाज कल्याण विभाग को 1298 आवेदन मिल चुके हैं। बावजूद इसके विभाग में पर्याप्त बजट नहीं होने से कन्याधन योजना की राशि का वितरण नहीं हो पा रहा है। वर्ष 2012-13 में आवेदन करने वाले 292 लोगों को भी अब तक कोई राशि नहीं मिली है।
शासन ने कन्या धन योजना में दी जाने वाली राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिए हैं। इसके साथ ही आवेदकों की संख्या भी बढ़ी है। जिले में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1298 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जबकि स्वीकृति सिर्फ करीब सवा सौ की ही मिल पाई है। ऐसे में जरूरतमंदों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दूसरी तरफ जिले में 817 किसान पेंशन प्राप्त करने वाले किसानों को भी छह माह से पेंशन नहीं मिल पाई है। विभाग इन्हें प्रत्येक तीन माह में प्रति किसान 800 रुपये पेंशन देता है। अन्य योजनाओं में भी बजट समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे जरूरतमंद को लाभ नहीं मिल रहा है।
कोट-
बजट के अभाव में वर्ष 2012-13 के कन्या धन योजना के 292 आवेदकों को लाभ नहीं मिल पाया है। वर्ष 2015-16 वित्तीय वर्ष में अब तक 1298 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ एससी आवेदकों का ही धन जिले को प्राप्त हुआ है। अन्य योजनाओं में भी धन समय पर नहीं मिल रहा है।- सुरेंद्र लाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी