फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kandai's team defeated Suradi

Rudraprayag News: कांडई की टीम ने सुराड़ी को हराया

Thu, 09 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 09 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kandai's team defeated Suradi
रुद्रप्रयाग। गहड़खाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री-क्वाटर फाइनल मैच में कांडई की टीम ने डाबर क्रिकेट क्लब सुराड़ी की टीम को पांच विकेट से हराया। अब कांडई ने क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। विजेता टीम के केडी को 64 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के पहले मैच में डाबर क्रिकेट क्लब सुराड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांडई की टीम ने दसवें ओवर में मैच जीत लिया और क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बनाई। आयोजन समिति के सचिव संदीप रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था। नॉकआउट के आधार पर मैच खेले गए। प्री-क्वाटर फाइनल की विजेता आठ टीमें क्वाटर फाइनल में खेलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed