{"_id":"589b49014f1c1b945237a4a1","slug":"kalimath-valley-again-shaken-by-earthquakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से फिर सहमी कालीमठ घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से फिर सहमी कालीमठ घाटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
earthquake
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीमठ घाटी में बुधवार तड़के चार बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। सोमवार रात आए भूकंप के बाद से अब तक यहां कई झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 बताई गई है।
विज्ञापन
बुधवार तड़के चार बजे कालीमठ, कोटमा, खुन्नू, स्यांसू, ब्यूखी गांव में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। बीते दो दिनों में यहां तेज और हल्के कई झटके महसूस किए गए हैं। इससे कालीमठ घाटी के लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीण ओम प्रकाश भट्ट, संदीप भट्ट ने का कहना है कि जिस तरह से मकानों में दरारें पड़ी हैं, उससे डर लग रहा है।
विज्ञापन
इधर, ऊखीमठ के नायब तहसीलदार वाईएस भंडारी ने राजस्व उप निरीक्षक के साथ कोटमा सहित अन्य गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम देवानंद ने बताया कि गांवों में अधिकांश घरों में दरारों की सूचना टीम की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को प्रारंभिक सुरक्षा के तौर पर टेंट दिए गए हैं। बताया कि बीते सोमवार रात्रि को घायल हुए महिला और बच्चे सहित अन्य घायल घर लौट गए है। साथ ही राउलेंक के पीड़ित पशुपालकों को भी अनुमन्य राहत जल्द वितरित की जाएगी।
सोमवार को बड़े भूकंप के बाद से कई झटके महसूस किए गए है। लगभग हर चार पांच घंटे के अंतराल में यह हल्के झटके महसूस किए जा रहे है, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 से 3.2 तक आंकी गई है।
आशीष सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी