{"_id":"69dcfdc31cfa7f7b4a0fec13","slug":"kalimath-group-dominates-inter-faculty-cultural-competition-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117908-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कालीमठ समूह का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कालीमठ समूह का दबदबा
Mon, 13 Apr 2026 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हो गईं। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कालीमठ समूह का दबदबा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुतपुरी ने किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को धारी देवी, नंदा देवी, चंद्रबदनी और कालीमठ चार समूहों में विभाजित किया गया। कव्वाली प्रतियोगिता में धारी देवी समूह ने प्रथम, चंद्रबदनी ने द्वितीय और कालीमठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में धारी देवी प्रथम, चंद्रबदनी द्वितीय और कालीमठ तृतीय स्थान पर रहा। स्वागत गीत में कालीमठ, धारी देवी और चंद्रबदनी, सरस्वती वंदना में कालीमठ समूह, धारी देवी और चंद्रबदनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में कालीमठ और नंदा देवी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि चंद्रबदनी द्वितीय और धारी देवी तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में चंद्रबदनी समूह, कालीमठ और धारी देवी, स्वरचित कविता पाठ में चंद्रबदनी, धारी देवी, कालीमठ, समूह गीत में कालीमठ, नंदा देवी और धारी देवी, एकल गायन में कालीमठ, धारी देवी और चंद्रबदनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की आयोजक सचिव मनीषा सिंह ने बताया निर्णायक मंडल में विजय चमोला, चंद्रलेखा चौधरी, प्रीति थे।