फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Joint annual festival of schools of Seva Bharti Education Committee tomorrow

सेवा भारती शिक्षा समिति के विद्यालयों का संयुक्त वार्षिकोत्सव कल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Joint annual festival of schools of Seva Bharti Education Committee tomorrow
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते सेवा भारती शिक्षा समिति के पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सेवा भारती शिक्षा समिति के तहत संचालित विद्यालयों का शनिवार को रुद्रपुर में पहली बार वार्षिकोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही नाटकों के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों की तरफ ध्यान खींचा जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री तिलकराज कपूर बाल विकास सरस्वती विद्यालय में हुई प्रेस वार्ता में समिति के सचिव नरेंद्र अरोरा ने कहा कि निर्धन बच्चों की मदद के लिए वर्ष 1980 से रुद्रपुर में सेवा प्रकल्प संस्थान के प्रचारक स्व. तिलकराज कपूर ने सेवा भारती शिक्षा समिति के विद्यालय की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

वर्तमान में रुद्रपुर में समिति के तहत चार विद्यालय व दो छात्रावास संचालित हैं, जिनमें करीब 1500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर में शनिवार को पहली बार चारों विद्यालयों का संयुक्त वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गांधी पार्क में शाम साढ़े चार बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। प्रेस वार्ता में डालचंद, डॉ. कुलविंदर कौर संधू, राजेश गुप्ता, विजय मिड्डा, राजेंद्र अरोरा, राजेंद्र बजरंगी, सुरेंद्र मिड्डा, विष्णु कुमार सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed