फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jindal Group will also collaborate in the reconstruction efforts

पुनर्निर्माण कार्यों में जिंदल ग्रुप भी करेगा सहयोग

Wed, 18 Nov 2015 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग। Updated Wed, 18 Nov 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
 इसके लिए ग्रुप की टीम ने डीएम से चर्चा की। ग्रु्प की ओर से सोनप्रयाग से केदारपुरी तक कार्यों में सहयोग किया जा सकता है। प्रशासन ने स्लाइड-शो के जरिये केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में टीम को जानकारी दी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने जिंदल ग्रु्प के टीम को बताया कि आने वाले समय में केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर भीमबली, लिंचोली, छानी कैंप और केदारनाथ बेस कैंप को टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाना है।

विज्ञापन


रामबाड़ा के निकट बाढ़ सुरक्षा कार्य और केदारनाथ में मेडिटेनशन हॉल, ड्रेनेज, सीवर लाइन के साथ ही लिनचोली-केदारनाथ रोपवे का निर्माण होना है। उन्होंने केदारपुरी में सीवर लाइन और वाटर सप्लाई स्कीम को लेकर भी टीम और निम से चर्चा की। कहा कि आने वाले समय में केदारनाथ में लोकल इंटरनेट, वाई-फाई और रेसक्यू एंड्राइड एप्लीकेशन व्यवस्था को और बेहतर किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को जानकारी दी गई कि सोनप्रयाग से रामबाड़ा तक डीडीएमए और रामबाड़ा से केदारनाथ धाम तक निम पुनर्निर्माण कार्य कर रहे हैं। बैठक में टीम ने कहा कि जिदंल ग्रु्प रोपवे का निर्माण करना चाहता है, जिसे लेकर उन्होंने प्रोजेक्टर से कार्यविधि के बारे में भी बताया।


बैठक में टीम में शामिल संदीप गोखले, निकुल शाह, केएन पांडे और हर्ष गोयल सहित निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल व केदारनाथ यात्रा संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed