{"_id":"5d4b1f1f8ebc3e6cb025cfe5","slug":"jcb-agitated-over-encroachment-of-vegetable-market-commotion-rudrapur-news-hld35208147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी के अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी के अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, हंगामा
विज्ञापन
रु ्रपुर सब्जी मंडी में अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोर्ट के आदेश पर रुद्रपुर नगर निगम और प्रशासनिक टीम ने बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ सब्जी मंडी में चिह्नित 256 अतिक्रमण को ध्वस्त किया। विरोध में अतिक्रमणकारी और उनके परिवार के सदस्य जेसीबी के आगे लेट गए, जिस पर पुलिस फोर्स ने लाठियां फटकारते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर ईंट आदि भी फेंके। शाम तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहा।
सुबह करीब 10:30 बजे नगर निगम, प्रशासन और पुलिस फोर्स मंडी में पहुंचीं। जैसे ही जेसीबी ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो फुटपाथ और मार्ग पर अवैध रूप से बैठे अतिक्रमणकारी जेसीबी के आगे लेट गए और नारेबाजी करने लगे। अधिकारियों के समझाने पर वह उनसे ही उलझने लगे, जिस पर पुलिस फोर्स ने लाठियां फटकारते हुए उन्हें जेसीबी के आगे से उठाना शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ का माहौल बन गया।
इस बीच पुलिस टीम पर ईंट भी फेंके गए, गनीमत यह रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। एक सब्जी विक्रेता ने सिपाही पर टमाटर की क्रेट दे मारी। लेकिन टीम ने धैर्य खोये बिना अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। जेसीबी ने टिनशेड के साथ ही पक्के अवैध निर्माण भी ध्वस्त किए।
विज्ञापन
टीम में नगर आयुक्त जयभारत सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, उप नगर आयुक्त रिंकू नेगी, सीओ हिमांशु शाह, कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, राम सिंह, कोतवाल केसी भट्ट आदि शामिल थे।
फटकार लगाने पर जनप्रतिनिधि का भतीजा हुआ गायब
रुद्रपुर। अतिक्रमण के खिलाफ हाईकोर्ट का आदेश होने के कारण जनप्रतिनिधि भी विरोध को नहीं पहुंचे। हालांकि एक जनप्रतिनिधि का भतीजा भी शामिल हुआ था, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई की चेतावनी दी, जिस पर वह गायब हो गया। ब्यूरो
अतिक्रमणकारी बोला, मेरा उठना-बैठना अफसरों के साथ है
रुद्रपुर। टीम में शामिल एक पीआरडी कर्मी ने एक अतिक्रमणकारी से भीड़ नहीं लगाने को कहा तो उसने पीआरडी कर्मी से अभद्रता कर दी। अतिक्रमणकारी धमकी भरे अंदाज में बोला कि उसका उठना बैठना बड़े अफसरों के साथ है। हैरानी की बात ये रही कि वहां अधिकारी भी मौजूद रहे, लेकिन किसी ने अतिक्रमणकारी को अभद्रता पर फटकार नहीं लगाई। ब्यूरो
चबूतरों पर बेखौफ होकर बेचते रहे सब्जी
रुद्रपुर। जब नगर निगम की टीम अतिक्रमण ध्वस्त कर रही थी, तब वहां चबूतरों पर सब्जी विक्रेता बेखौफ सब्जी बेच रहे थे। इतना ही नहीं पुलिस कर्मी उनसे सब्जी खरीदते नजर आए। हालांकि जानकार इसे अतिक्रमण के खिलाफ निगम और प्रशासन की कूटनीति बता रहे थे। नगर आयुक्त सिंह ने कहा कि चबूतरों के अतिक्रमण पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो