फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jayamandi and Bhairav Baba XI team won their respective matches

जयमंडी व भैरव बाबा इलेवन की टीम ने जीते अपने-अपने मैच

Thu, 04 Mar 2021 04:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Jayamandi and Bhairav Baba XI team won their respective matches
बर्सू गांव में स्व. जेेपी सेमवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेले गए मैचों में जयमंडी की टीम ने रोमांचक मैच में नरकोटा की टीम को पराजित किया। वहीं, जिला जज कोर्ट की टीम को भैरव बाबा इलेवन से 55 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों मैचों में विजेता टीम दिनेश व हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मैच में नरकोटा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय। शानदार शुरूआत के साथ मध्यक्रम के बल्लेबाजों से मिले अच्छे सहयोग से टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 125 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयमंडी ने भी पहले ओवर से तेजी से रन बनाने शुरू किए। आखिरी ओवरों में दिनेश द्वारा तेजी से बनाए गए 40 रनों की मदद से जयमंडी ने एक गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर दिया। जबकि दूसरे मैच में भैरव बाबा इलेवन ने जिला जज कोर्ट की टीम को 55 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भैरव बाबा इलेवन की टीम ने हिमांशु के 45 रनों की मदद से निर्धारित 12 ओवर में 125 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए जिला जज कोर्ट की टीम 70 रन पर आउट हो गई। आयोजक अरविंद सेमवाल व रूपेश सेमवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद धनराशि व ट्राफी व उप विजेता टीम को सात हजार व ट्राफी भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed