फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jakholi Tiger winner and RCC Rudraprayag runner-up in Volleyball

वॉलीबाल में जखोली टाइगर विजेता और आरसीसी रुद्रप्रयाग उप विजेता

Wed, 26 Feb 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Jakholi Tiger winner and RCC Rudraprayag runner-up in Volleyball
पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर खिला? - फोटो : RUDRAPRYAG
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल में जखोली टाइगर विजेता और आरसीसी रुद्रप्रयाग उप विजेता रहा। जबकि 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सत्यम व बालिका वर्ग में लक्ष्मी ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेताओं को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जनपद के 150 युवा/युवतियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता के आखिरी दिन महिला खो-खो फाइनल में रुद्रप्रयाग विजेता रहा। जबकि वॉलीबॉल में बीएड संकाय-ए टीम ने सी टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी पुरुष वर्ग में बीएस संकाय-ए विजेता रहा। खो-खो में अगस्त्यमुनि ब्लॉक ने बाजी मारी। वहीं, टेबल टेनिस युगल महिला वर्ग में एकता व पुरुष वर्ग में अनिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्सा-कशी स्पर्धा में बीएस संकाय-सी ने जीत दर्ज की। इसके अलाव बैडमिंटन एकल स्पर्धा में सोहन व किरन ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबी कूद पुरुष वर्ग में नरेंद्र व महिला वर्ग में बबीता राणा ने जीत दर्ज की। टेबल टेनिस महिला वर्ग में मुक्ता दास विजेता रही। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में सत्यम, संदीप व उमाशंकर और महिला वर्ग में लक्ष्मी, सुमन और बबीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर नेहरू युवा केंद्र के संयोजक राहुल डबराल, अनूप सेमवाल प्रभारी प्राचार्य डा. आशा देवी, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक विपिन रौथाण, अभिलाषा, बबीता, अनीशा बुटोला, चंद्रकांत जमलोकी, गोपाल लाल, ताजबर लाल, आलोक नेगी, संतोष बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed