फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ITI Chirbatia will operate from October 15

15 अक्तूबर से संचालित होगा आईटीआई चिरबटिया

Wed, 22 Sep 2021 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
ITI Chirbatia will operate from October 15
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चिरबटिया के पुन: संचालन की मांग को लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का क्रमिक अनशन विधायक भरत सिंह चौधरी के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आईटीआई का दोबारा संचालन 15 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई न होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रप्रयाग विस के विधायक भरत सिंह चौधरी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे आईटीआई के पुन: संचालन के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 15 अक्तूबर से चिरबटिया आईटीआई नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू करते हुए पूर्व से तैनात स्टाफ की भी बहाली की जाएगी। विधायक से मिले सफल आश्वासन के बाद क्रमिक अनशन पर बैठे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया। इस मौके पर नगर पालिका रुद्रप्रयाग की अध्यक्ष गीता झिक्वांण, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण, आईटीआई संघर्ष समिति के अध्यक्ष सैन सिंह मेहरा, रूप सिंह मेहरा, आरएस कैंतुरा, संपूर्ण सिंह कैंतुरा, जगत सिंह कंडवाल, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed