फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ITBP 36-member team engaged in rescue operation

आईटीबीपी का 36 सदस्यीय दल रेस्क्यू अभियान में जुटा

Thu, 11 Feb 2021 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
ITBP 36-member team engaged in rescue operation
जनपद चमोली में ऋषिगंगा में आई जलप्रलय के बाद खोज एवं राहत बचाव कार्य में अब आईटीबीपी भी शामिल हो गई है। गौचर से 36 सदस्यीय दल अलकनंदा नदी किनारे लापता लोगों की खोज में दिनभर रेस्क्यू में जुटा रहा। पांचवें दिन देर शाम तक जनपद में कोई शव नहीं मिला। बीते 7 फरवरी को ऋषिगंगा में हुई तबाही के बाद जिले में भी एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। 8 फरवरी को अलकनंदा नदी से अलग-अलग स्थानों पर छह शव बरामद किए गए थे। जबकि बीते 10 फरवरी को एक शव मिला था। इधर, बृहस्पतिवार को गौचर से आईटीबीपी का 36 सदस्यीय रेस्क्यू दल भी अभियान में शामिल हो गया है। जिलाधिकारी मनुज गोयल व एसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर छह रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता के साथ लापता लोगों की खोज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed