{"_id":"5e1e13598ebc3e4b6713fe4e","slug":"investigation-of-us-educational-institutions-will-start-in-a-week-rudrapur-news-hld3695845177","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएसनगर के शैक्षिक संस्थानों की एक हफ्ते में शुरु होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएसनगर के शैक्षिक संस्थानों की एक हफ्ते में शुरु होगी जांच
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के शैक्षिक संस्थानों में एसआईटी जांच एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगी। इस संबंध में एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। तय हुआ कि 19 जनवरी तक सभी छात्रों के दस्तावेज समाज कल्याण विभाग एसआईटी को दे देगा।
यूएस नगर के 215 शैक्षिक संस्थानों में एक लाख 30 हजार से अधिक छात्रों को फर्जी दाखिला दिखाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति बांटी गई है। बाहरी राज्यों के शैक्षिक संस्थानों की जांच लगभग पूरी होने के बाद अब एसआईटी यहां अपनी जांच शुरू करने जा रही है।
मंगलवार को एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने समाज कल्याण अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों के नाम पर घोटाला हुआ उनकी लिस्ट जल्द सौंपी जाए, जिससे इस जांच को जल्द पूरा किया जा सके। बताया कि समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेज रविवार तक देने की बात कही है। दस्तावेज मिलने के बाद से ही एसआईटी मामले की जांच शुरू कर देगी। बताते चलें कि बाहरी राज्यों में दर्शाए गए 3023 छात्रों को फर्जी छात्रवृत्ति देने का खुलासा हुआ था, जिसमें जसपुर, किच्छा, कुंडा, काशीपुर के छात्र सबसे अधिक थे।
विज्ञापन
इन छात्रों को नोटिस देने के बाद लगातार सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही टीम अभी तक 15 शैक्षिक संस्थानों व 18 से अधिक बिचौलियों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए जल्द दबिशें दी जाएंगी। सितारगंज के दो बिचौलियों को चार दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।