फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Intermediate Hindi easy question paper blossomed

इंटरमीडिएट हिंदी का आसान प्रश्न पत्र देखकर खिले चेहरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Intermediate Hindi easy question paper blossomed
काशीपुर जीजीआईसी में परीक्षा के बाद प्रश्नों का मिलान करती छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में इंटरमीडिएट हिंदी विषय में कुल 18,505 छात्राएं शामिल हुए जबकि 19,122 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं। इनमें से 617 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। जिले में इंटरमीडिएट हिंदी विषय के लिए 18,971 छात्र-छात्राएं और कृषि हिंदी विषय के लिए 151 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

कृषि हिंदी विषय की परीक्षा में 148 विद्यार्थी शामिल हुए। जबकि सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा में 18,357 बच्चे शामिल हुए। सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा 89 केंद्रों और कृषि हिंदी विषय के लिए तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट हिंदी का आसान प्रश्न पत्र देखकर खिले चेहरे
रुद्रपुर/काशीपुर/सितारगंज। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा सोमवार को पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले दिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक इंटरमीडिएट हिंदी विषय का पेपर हुआ। प्रश्न पत्र में आसान प्रश्न पूछे जाने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। मंगलवार को हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जीजीआईसी रुद्रपुर और पंतनगर इंटर कॉलेज में बनाए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रही। बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि काशीपुर के संवेदनशील केंद्र जीजीआईसी काशीपुर और उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज पर विशेष नजर रखी गई। वहीं, सितारगंज में बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

परीक्षा की अच्छी तरह से तैयारी की थी। पेपर काफी आसान आया था। उम्मीद है कि हिंदी में काफी अच्छे नंबर आएंगे। - दृष्टि दयाल।
--
बोर्ड परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से की है, जिस कारण पूछे गए सभी प्रश्नों को हल करने में काफी आसानी हुई। - जीनत
--
अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए ही आए थे। पूर्व में अच्छी तैयारी होने के कारण पेपर काफी आसान लगा। हिंदी में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। - मनीष साहनी।
---
अच्छी तैयारी होने के कारण प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रश्नों को हल करने में दिक्कत नहीं हुई। आसान पेपर देखकर काफी अच्छा लगा। - रामकुमार यादव।
परीक्षा से पूर्व मन में डर बना हुआ था। पेपर आसान देखकर मन खुश हो गया। ढाई घंटे में प्रश्न पत्र हल कर उत्तर पुस्तिका जमा कर दी थी। - राधिका, छात्रा।
--
पेपर आसान आया था। समय से पूर्व ही प्रश्न पत्र हल कर दिया था। शुरुआत आसान पेपर से हुई तो आगे के पेपर भी ठीक होने की उम्मीद है। - काजल गोपाल, छात्रा।
--
परीक्षा को लेकर घबराहट थी लेकिन पहला पेपर आसान आने से मन का भय निकल गया है। उम्मीद है हिंदी में अच्छे नंबर आएंगे। - निशा सैनी, छात्रा।
--
पेपर आसान आने से काफी अच्छा लगा। समय से पूर्व ही सभी प्रश्न हल कर उत्तर पुस्तिका जमा कर दी थी। - मेघा शर्मा, छात्रा।
--
पेपर काफी आसान आया था। सभी प्रश्न कोर्स से ही आए थे। काफी अच्छे नंबर मिलने की उम्मीद है। - सलोनी शर्मा, छात्रा।

रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज में बनाए गये केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं।

रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज में बनाए गये केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं।- फोटो : RUDRAPUR

सितारगंज जीजीआईसी में हिंदी विषय की परीक्षा में सरल पेपर हल करने के बाद खुशी से बाहर आती बालिकाएं

सितारगंज जीजीआईसी में हिंदी विषय की परीक्षा में सरल पेपर हल करने के बाद खुशी से बाहर आती बालिकाएं- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed