फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Information about disaster management given to volunteers

Rudraprayag News: स्वयंसेवियों को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

Mon, 04 Mar 2024 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 04 Mar 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Information about disaster management given to volunteers
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। शिविर में सेवा इंटरनेशनल के प्रशिक्षक लोकेंद्र बलोदी ने बताया कि भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, भू-धंसाव, बादल फटने से होने वाला नुकसान प्राकृतिक आपदा होती है। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र में लोगों को त्वरित सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही घायलों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करानी होती है। प्रदेश स्तर पर 100 शिक्षण संस्थाओं में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार ने स्वयंसेवियों से प्रशिक्षण का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. दिलीप सिंह बिष्ट, डाॅ. अनुज कुमार, डाॅ. सुखपाल रौतेला, डाॅ. संदीप शर्मा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. तनुजा मौर्य, जिला समन्वयक सेवा इंटरनेशनल मनोज बेंजवाल, शर्मिला बगवाड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed