फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Indecency from SI, case registered

एसआई से की अभद्रता, केस दर्ज

Sat, 29 May 2021 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Indecency from SI, case registered
अगस्त्यमुनि थाना में तैनात उप निरीक्षक प्रवीण कुमार के साथ फोन पर एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीते 21 मई को ऊखीमठ ब्लॉक के ग्राम पंचायत ल्वारा निवासी लक्ष्मी लाल पुत्र कुंवर लाल ने एसआई प्रवीण कुमार के साथ फोन पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकसेवक के कार्यों में बाधा डालने के आरोप में संबंधित आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक मंसूर अली के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पूरे प्रकरण की विवेचना के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस उपाधीक्षक अनिल मनराल ने बताया कि मामले में सभी तथ्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed