रुद्रपुर। कोरोना महामारी के बीच बृहस्पतिवार से इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित र्हुईं। परीक्षा से पहले कॉलेज गेट पर सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
अध्ययन केंद्र में पहली पारी में सुबह 10 बजे दोपहर एक बजे और दूसरी पाली में दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षाएं आयोजित हुईं। परीक्षा केंद्र में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. अंचलेश कुमार ने बताया कि दोनों पालियों में एमबीए, लाइब्रेरी साइंस, बीए अंग्रेजी आदि विषयों की परीक्षाएं हुईं। इन परीक्षाओं के लिए केंद्र में 13 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन परीक्षा में 12 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। शुक्रवार को भी इग्नू अध्ययन केंद्र में विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।