फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ight with the traders and team who remove the Hanuman temple effigies

हनुमान मंदिर की मूर्ति हटाने आई टीम की व्यापारियों से बहस

Wed, 18 Mar 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
ight with the traders and team who remove the Hanuman temple effigies
राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के चलते जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर में रखी हनुमान की मूर्ति को हटाने पहुंची जिला प्रशासन व एनएच की टीम को व्यापारियों का आक्रोश झेलना पड़ा। व्यापारियों व टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। गतिरोध को खत्म करने के लिए व्यापार संघ और एनएच के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें दोनों की बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड़ में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण के चलते रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर अब तोड़ दिया जाएगा। इसके लिए पहले हनुमान की मूर्ति को अन्यत्र शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को जिला प्रशासन व एनएच के अधिकारी व पुलिस अधिकारी मय फोर्स सहित जैसे ही मंदिर परिसर पहुंचे तो, सभी व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने बिना मंदिर निर्माण के मूर्ति को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने पर कड़ा ऐतराज जताया। इस दौरान अधिकारियों व व्यापारियों में तीखी बहस भी हुई। व्यापारियों का कहना है, कि पूर्व में जिला प्रशासन की मध्यस्थता में एनएच के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह तय हुआ था कि, हनुमान मंदिर को मुख्य बाजार में ही स्थित कुदरत बाबा मंदिर के समीप भव्य मंदिर बनाकर शिफ्ट किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में हुए समझौते से हटकर सारी धार्मिक मान्यताओं को दरकिनार कर प्रशासन धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया। वहीं एनएच के अधिकारियों का कहना है, कि न्यायालय के निर्देशानुसार 23 मार्च तक मंदिर को हटा दिया जाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। बाद में अफसरों के साथ व्यापारियों की बैठक हुई जिसमें एनएच और व्यापारियों के बीच समझौता हुआ। इधर एसडीएम सदर बृजेश तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंदिर से मूर्ति को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। जबकि इसके बाद मंदिर को हटाने का काम शुरू होगा। इस मौके पर एसडीएम सदर बृजेश तिवारी, सीओ गणेश कोहली, व्यापार संघ अध्यक्ष चंदमोहन सेमवाल, प्रदीप बगवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र विष्ट, कांता नौटियाल सहित अन्य कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed