{"_id":"68f2423be914694cce022c06","slug":"if-you-create-a-ruckus-after-drinking-alcohol-the-police-will-deal-with-you-strictly-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1006-115375-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: शराब पीकर उपद्रव मचाया तो सख्ती से निपटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: शराब पीकर उपद्रव मचाया तो सख्ती से निपटेगी पुलिस
Fri, 17 Oct 2025 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कोतवाली पुलिस और व्यापारियों की हुई बैठक, यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। धनतेरस और दीपावली त्योहार के लिए कोतवाली रुद्रप्रयाग में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों और नगर के लोगों की बैठक हुई। कहा गया कि पर्व के दौरान शराब पीकर उपद्रव मचाया तो पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने कहा कि दीपावली त्योहार में बाजारों में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि पटाखे बेचने के लिए अनुमति प्राप्त करने के बाद ही सुरक्षित स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगाई जाएं। दुकानों के आसपास अग्निशमन उपकरण, रेत और पानी की बाल्टी जरूर रखें। शराब पीकर उपद्रव मचाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। बैठक में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण के दौरान बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण न करने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने पर सहमति बनी। व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट ने कहा कि पटाखे और दिवाली के सामान की दुकानें निर्धारित स्थानों पर ही लगाई जाएंगी।
फोटो
त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
पीपलकोटी। त्योहारी सीजन को लेकर पीपलकोटी चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने व्यापारियों, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, नगर पंचायत के प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। कहा कि पटाखा व सजावट की दुकान लगाने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करें। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या शांति भंग की कोशिश करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद