फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   I Triyuginarayn echoes with cheers, the crowd thronging the temple for views

जयकारों से गूंजता रहा त्रियुगीनारायण, दर्शनों के लिए मंदिर में उमड़ी भीड़

Tue, 13 Sep 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 13 Sep 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
I Triyuginarayn echoes with cheers, the crowd thronging the temple for views
मंदिर - फोटो : demo pic

त्रियुगीनारायण मंदिर में भगवान नारायण ने जैसे ही चांदी की थाल में बामन अवतार में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए तो पूरा त्रियुगीनारायण भगवान के जयकारों से गूंज उठा। अराध्य ने मंदिर की परिक्रमा कर अपने भक्तों को आशीष दिया।

विज्ञापन


पांच दिवसीय बामन द्वादशी मेला के अंतिम दिन प्रात: से मंदिन में धार्मिक अनुष्ठान के तहत पूजा-अर्चना शुरू की गई। झगड़ी मेला की परंपरा के तहत गांव से छोटा पेड़ लाकर मंदिर में स्थापित किया गया। इसके उपरांत पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। दोपहर बाद करीब दो बजे पंडितों ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया।
विज्ञापन


भगवान नारायण की विशेष पूजा करते हुए चांदी की थाल में मूर्तियों को बाहर मंडप में विराजमान किया गया। भगवान के बामन अवतार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर की परिक्रमा करते हुए अराध्य ने भक्तों की मनोकामना पूरी होने का आशीष दिया। इस अवसर पर देव नृत्य में कई पश्वाओं ने अपनी शक्तियों का प्रदर्शन भी किया। इसके बाद विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बीच भगवान पुन: अपने गर्भगृह में विराजमान हो गए। मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्याणियों व प्रवासी ग्रामीणों ने अराध्य से मनौती मांगी। दोपहर बाद मेला पांडाल में स्कूली बच्चों और महिला व युवक मंगल दलों के के लोक संस्कृति पर आधारित गीत-नृत्य पर मेलार्थी झूमते रहे। आयोजन समिति के दिवाकर गैरोला व आशीष गैरोला ने मेले का समापन सांस्कृकि संध्या के साथ होगा। प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को बुधवार को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से मिले सहयोग पर आभार जताया।

घुर, घुरांदी घुघती...
सोमवार को मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक किशन महिपाल व उनकी टीम के नाम रही। देर रात तक चले कार्यक्रमों में घुर, घरांदी घुघुती, फ्यूंलडिया त्वे देखी की, जख देवतों का थौ छन भैजी, कृष्णा हरे कृष्णा गीतों पर मेलार्थी थिरकते रहे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज रावत, निम के मनोज सेमवाल, जितेंद्र धीर, अशोक सेमवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


20 दंपत्तियों ने की संतान कामना
बावन द्वादशी मेले में सोमवार रात को संतान प्राप्ति के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 20 निसंतान दंपत्तियों ने नारायण मंदिर में जागरण किया। इस मौके पर कई श्रद्धालु भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed