फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   I'm the daughter of the mountain, the development of my responsibility: Uma Bharti

मैं पहाड़ की बेटी, यहां का विकास मेरी जिम्मेदारी : उमा भारती

Mon, 28 Nov 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 28 Nov 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
I'm the daughter of the mountain, the development of my responsibility: Uma Bharti
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती - फोटो : amar ujala.
‘मैं पहाड़ की बेटी हूं। यहां का विकास मेरी जिम्मेदारी है। नमामि गंगे से क्षेत्र में चयनित कार्यों को समय में पूरा किया जाएगा। उत्तराखंड के पर्यटन और तीर्थाटन के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे। यह उद्गार केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भाजपा ने परिवर्तन यात्रा के तहत गुप्तकाशी और अगस्त्यमुनि में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।   
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले की सराहना करते हुए उमा भारती ने कहा कि कालेधन को खत्म करने के लिए इस तरह का निर्णय आजादी के बाद पहली बार लिया गया है।
विज्ञापन


जो लोग हो-हल्ला कर रहे हैं, उन्हें अपना काला धन ठिकाने लगाने का मौका नहीं मिला, लेकिन वे इस मुहिम को जनता की मुश्किलों से जोड़ रहे हैं। वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने कहा कि पहाड़ के सुखद दिन शुरू होने वाले हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण को लेकर तैयार किया गया खाका धरातल पर उतरने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पहाड़ में इलेक्ट्रानिक इंजन से रेल का संचालन किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक हजार करोड़ रुपया स्वीकृत कर दिया है। उन्होंने राज्य की हरीश रावत सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ कोरी घोषणाएं की गई हैं। जनता का आह्वान कर उन्होंने कहा कि तुम सत्ता बदलो, हम व्यवस्था बदलेंगे।

सभा को गढ़वाल संयोजक महेंद्र भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, बलराज पासी, अजेंद्र अजय, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, दिनेश बगवाड़ी, शंकुतला जगवाण, शैलरानी रावत, आशा नौटियाल, अशोक खत्री, सरला खंडूरी, सीपी भट्ट ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व ऊखीमठ में भाजपाइयों ने ढोल-दमाऊं के साथ रैली निकाली।


हनुमान मंदिर में की पूजा
केंद्रीय मंत्री उमा भारती अगस्त्यमुनि से रुद्रप्रयाग लौटी। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे विश्राम गृह के लिए रवाना हो गई। वे मंगलवार को यहां परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed