फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hundreds of irrigated lands of Shisho and Ginwala villages lie dry

शीशों व गिंवाला गांव की सैकड़ों सिंचित भूमि पड़ी सूखी

Sun, 14 Jun 2020 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of irrigated lands of Shisho and Ginwala villages lie dry
जखोली ब्लॉक के शीशों गांव में सैकड़ों नाली भूमि पानी के अभाव में सूखे की कगार पर पहुंच चुकी हैं। लस्तर नदी से बंदरतोली-शीशों सिंचाई नहर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में गांवों में पहुंच रहे ग्रामीण खेती व उद्यानिकी के लिए उत्साहित हो रहे हैं, लेकिन शीशों गांव में ग्रामीण काश्तकारों की पारंपरिक खेती चौपट हो रही है। पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से सिंचाई नहर कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिस कारण खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि जिन खेतों में बीते वर्षों तक इन दिनों धान की रोपाई हुआ करती थी। वे, इस समय सूखे पड़े हैं। काश्तकार महिपाल सिंह नेगी, सत्ये सिंह जगवाण, गिरीश बुटोला आदि का कहना है कि सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त नहर के बारे में अवगत कराने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। दूसरी तरफ अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गिंवाला गांव की सिंचाई नहर अंधेरगढ़ी-धारतोलियूं मोटर मार्ग के मलबे की भेंट चढ़ गई है। ग्रामीण देवी प्रसाद, प्रेमा देवी, करण सिंह, पूजा मलासी आदि का कहना है कि एक वर्ष से नहर सूखी पड़ी है। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी समस्या निस्तारण के बजाय सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed