फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath winter Yatra Hundreds of devotees are arriving every day for winter darshan of Baba Kedar.

Rudraprayag News: बाबा केदार की शीतकालीन यात्रा को लेकर उत्साह, दर्शन को प्रतिदिन पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

Wed, 19 Feb 2025 02:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्र प्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्र प्रयाग) Updated Wed, 19 Feb 2025 02:14 PM IST
सार

बीते वर्ष आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंचकर शीतकालीन यात्रा का उद्घाटन करते हुए दर्शन किए थे। तब, से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, शीतकाल में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Kedarnath winter Yatra Hundreds of devotees are arriving every day for winter darshan of Baba Kedar.
ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शीतकालीन यात्रा में पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ और द्वितीय केदार मद्महेश्वर के दर्शन को प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीते वर्ष तीन नवंबर को केदारनाथ धाम और 20 नवंबर को मद्महेश्वर के कपाट बंद होने के बाद से शीतकालीन यात्रा शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


वहीं, बीते वर्ष आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंचकर शीतकालीन यात्रा का उद्घाटन करते हुए दर्शन किए थे। तब, से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, शीतकाल में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश में सशक्त भू-कानून पर लगी मुहर, जानें क्या हैं नए प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी ओंकारेश्वर मंदिर में 133 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ और मद्महेश्वर के दर्शन किए। दर्शन करने वालों में हरियाण, मध्य प्रदेश, चेन्नई, दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, फरीदाबाद, महाराष्ट्र, जम्मू आदि जगहों के श्रद्धालु हैं। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने शीतकाल में अभी तक कुल 13 हजार 946 श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में ओंकारेश्वर मंदिर पहुंच चुके हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed