फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   House at risk due to shifting of embankment

Rudraprayag News: पुश्ता खिसकने से मकान को हुआ खतरा

Mon, 27 Jul 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 27 Jul 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
House at risk due to shifting of embankment
फोटो
विज्ञापन

जन संवाद में दर्ज हुईं 25 शिकायतें, 12 का हुआ निस्तारण
डीएम ने लापरवाही पर सख्ती के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन सुनवाई के दौरान तिलणी सुमेरपुर की गुड्डी देवी ने बारिश के कारण उनके आवास के सामने का पुश्ता खिसकने से मकान को खतरा होने का मुद्दा उठाया। निषणी के राजन सिंह ने जलागम परियोजना कार्यालय को फतेहपुर मार्ग पर संचालित करने की मांग की। पूर्व प्रधान प्रदीप मलासी ने सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही करने की बात कही।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 25 शिकायतें दर्ज हुईं इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 13 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस दौरान लावड़ी की धूमा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग रखी। भुनालगांव की रश्मि देवी ने ग्राम सभा के उपप्रधान चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाते हुए दोबारा जांच की मांग की। धारकोट की संती देवी ने क्षेत्र में पेयजल समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों को गंभीरता से लें। चेतावनी दी कि निस्तारण में अनावश्यक देरी या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही एल-1 स्तर की 100 और एल-2 स्तर की 23 लंबित सीएम पोर्टल शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम ऊखीमठ अनिल रावत, एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, जखोली के भगत सिंह फोनिया, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, सीओ विकास पुंडीर, सीएमओ डॉ. सीमा टेकचंदानी और शिकायतकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed