{"_id":"6a19819a539d71fcce092927","slug":"horse-operators-overcharged-passengers-police-forced-them-to-refund-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118801-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: घोड़ा संचालकों ने यात्रियों से वसूला अधिक कराया, पुलिस ने वापस करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: घोड़ा संचालकों ने यात्रियों से वसूला अधिक कराया, पुलिस ने वापस करवाया
Fri, 29 May 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 29 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर घोड़ा संचालकों से यात्रियों की अतिरिक्त धनराशि वापस करवाई।
पुलिस के अनुसार 28 मई को भीमबली के पास चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर, करेली और इंदौर से आए छह श्रद्धालुओं ने शिकायत की कि गौरीकुंड में कुछ घोड़ा संचालकों ने उनसे प्रति सवारी 6,500 रुपये के हिसाब से कुल 39,500 रुपये वसूल लिए जबकि गौरीकुंड से केदारनाथ तक घोड़े का निर्धारित किराया 3,500 रुपये है। यात्रियों को कोई आधिकारिक पर्ची भी नहीं दी गई थी। जांच में पता चला कि संबंधित संचालकों के पास लाइसेंस भी नहीं था जिन घोड़ों का उपयोग किया जा रहा था वे सवारी के बजाय माल ढुलाई के लिए पंजीकृत थे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए यात्रियों की पूरी धनराशि वापस करवाई। साथ ही बिना लाइसेंस संचालन और ओवररेटिंग करने वाले घोड़ा संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। संवाद