फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Honey Sports Club beat Hariyali Club by five runs

हनी स्पोर्ट्स क्लब ने हरियाली क्लब को पांच रन से हराया

Wed, 07 Apr 2021 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Honey Sports Club beat Hariyali Club by five runs
प्रथम जिला क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में हनी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने रोमांचक मैच में हरियाली क्रिकेट क्लब की टीम को पांच रन से पराजित किया। विजेता टीम के अरविंद सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बुधवार को हनी स्पोर्ट्स क्लब अगस्त्यमुनि की टीम 27.5 ओवर में 130 रन पर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाली क्रिकेट क्लब की टीम 29 ओवर में 125 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई। प्रियांशु रावत ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। विजेता टीम के अरविंद ने शानदार गेंदबाजी करते सात ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी, सचिव अरुण तिवारी व समन्वयक प्रशांत बिष्ट ने बताया कि लीग में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। फाइनल सहित कुल 15 मैच खेले जाने हैं। अभी तक दो मैच हो चुके हैं, जिसमें पहले मैच में जखोली ने अमन भट्ट के शतक की मदद से केदांश क्लब को छह विकेट से पराजित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed