{"_id":"577fd9044f1c1be6567fb552","slug":"homes-and-farms-threatened-by-sari-gdere","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों और खेतों को सौड़ी गदेरे से खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों और खेतों को सौड़ी गदेरे से खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सौड़ी बाजार व आसपास के आवासीय घरों और खेती के लिए सौड़ी गदेरे से खतरा बना हुआ है। सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं जिससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर बसे सौड़ी बाजार के बीचोंबीच बह रहे गदेरे से सौड़ी कस्बा, गिवाला गांव व विनावापुरी के लोगों में भय बना हुआ है। बारिश के दिन गदेरे के उफान से आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
गदेरे के निकट बने घरों की बुनियाद सहित कई खेतों को भी नुकसान पहुंच रहा है जिससे लोगों में भय बना हुआ है। गदेरे के निकट पुश्ते व किनारे बने शौचालय भी टूट गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह भंडारी, श्रीधर प्रसाद भट्ट और हरि सिंह बिष्ट ने बताया कि आदि वर्ष 2013 की आपदा में गदेरे के कहर से ग्रामीणों की पांच सौ नाली भूमि बह गई थी।
विज्ञापन
प्रशासन व विभाग को अवगत कराने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। बाढ़ सुरक्षा इकाई निर्माण खंड केदारनाथ (सीतापुर) द्वारा कटाव को रोकने और बस्ती की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना नहीं बनाई गई है।