फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Himani Shivpuri's maternal home Bhatwadi will become a hub of agriculture and horticulture

Rudraprayag News: हिमानी शिवपुरी का मायका भटवाड़ी बनेगा कृषि, उद्यानिकी का हब

Tue, 18 Mar 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 18 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Himani Shivpuri's maternal home Bhatwadi will become a hub of agriculture and horticulture

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी का मायका भटवाड़ी गांव कृषि, उद्यानिकी के साथ ही बर्ड वाचिंग को हब बनेगा। स्वयं उन्होंने गांव को फिर से गुलजार करने के लिए पहल शुरू कर दी है। उन्होंने पर्वतीय कृषक बागवानी संगठन से वर्चुअल बातचीत करते हुए गांव में खेतीबाड़ी सहित अन्य विषयों पर विस्तृत बातचीत करते हुए कार्ययोजना बनाने को कहा।

अगस्त्युनि ब्लॉक के भटवाड़ी गांव निवासी हरिदत्त भट्ट शैलेश और शैल भट्ट की दो संतानों में बड़ी हिमानी शिवपुरी ने अपना मायका गोद लिया है। वह, बीते 3 फरवरी को गांव पहुंचकर उन्होंने यहां बच्चों, बड़ों और महिलाओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और भावी संभावनाओं पर चर्चा की थी। अब, उन्होंने अपनी उम्मीदों को धरातल पर उतारने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। उन्होंने भटवाड़ी गांव में कृषि, उद्यानिकी, बर्ड वाचिंग, ट्रेकिंग को लेकर पर्वतीय कृषक बागवानी संगठन के विशेषज्ञों के साथ वर्चुअल बातचीत करते हुए भौगोलिक परिस्थितियों के साथ ही वहां के वर्तमान हालात और अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन




पर्वतीय कृषक बागवानी संगठन के संरक्षक व उद्यान विशेषज्ञ डा. राजेंद्र प्रसाद कुगशाल ने बताया कि भटवाड़ी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। यहां, काश्तकारों से भी बातचीत कर उनसे जानकारी प्राप्त की गई है। बताया कि इस सीजन में गांव में अदरक और हल्दी बीज का रोपण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को भारत और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके। बैठक में हिमाचल के काश्तकार विक्रम रावत, वीरवान सिंह रावत, पुष्पराज सिंह, राहुल नेगी, अनंत एस भट्ट भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed