फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Himachal's team became champion after defeating Haryana

राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल में हिमाचल प्रदेश की टीम बनी चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal's team became champion after defeating Haryana
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुद्रपुर। 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का ताज हिमाचल प्रदेश की टीम के सिर सजा है। फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने हरियाणा को 19-13 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


रविवार को रुद्रपुर स्टेडियम में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की टीमों के बीच हुआ। खिताबी मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा की टीम को 19-13 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले से पूर्व शनिवार को साईं (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) और हरियाणा की टीम के बीच ड्रॉ रहे सेमी फाइनल मुकाबला रविवार को दोबारा खेला गया। इसमें साईं की टीम को पराजित कर हरियाणा ने फाइनल में प्रवेश किया। पांच दिनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एम रामा शुुुुुभ्रमणि, विशिष्ट अतिथि प्रद्येंद्र बिष्ट, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed