फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hightention line falled on school van, one injured

स्कूल वैन पर गिरा हाईटेंशन तार, आया की सतर्कता से बच गई मासूमों की जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hightention line falled on school van, one injured
रुद्रपुर में स्कूल वैन के ऊपर तार गिरने के बाद लोगों से जानकारी लेती स्कूल संचालिका। - फोटो : RUDRAPUR
आदर्श कालोनी में निजी स्कूल की वैन के ऊपर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से चालक बुरी तरह झुलस गया। आया की सजगता से वैन में मौजूद दो बच्चों की जान बच गई। सूचना पर स्कूल के एमडी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं, घायल चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह किड्स गुरुकुल प्ले स्कूल आवास विकास की वैन आदर्श कॉलोनी में बच्चों को लेने गई थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वार के पास वैन रुकी थी। इसी बीच आया आरती ने दो बच्चों को वैन में बैठाया ही था कि अचानक 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर वैन की छत में गिर गई। वैन में करंट फैलने से चालक दान सिंह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

आया ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को वैन से खींच लिया। वैन में तार गिरते ही उसका पिछला टायर जल गया। आसपास खड़े लोगों ने टूटी तार को डंडे के सहारे वैन के ऊपर से हटाया। साथ ही घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद स्कूल की एमडी विनोद जायसवाल मौके पर पहुंचे। बताया गया कि स्कूल बस खराब होने के चलते मंगलवार को बच्चों को लेने के लिए वैन भेजी गई थी। वहीं, क्षेत्रवासियों का आरोप था कि पोलों पर लगी तारें वर्षों पुरानी हो गई हैं। पूर्व में भी इसी स्थान पर तार टूटकर एक युवक के ऊपर गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा बंद होता तो हो जाती अनहोनी
रुद्रपुर। तार टूटकर वैन पर गिरने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। सभी ने बच्चों को बचाने के लिए वैन की ओर दौड़ लगाई। उधर आया ने जैसे ही तार गिरता देखा तो झट से बच्चों को बाहर खींच लिया। इधर चालक अपनी सीट का बंद दरवाजा खोलते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गया।

जल्द लगाई जाएंगी नई तारें
रुद्रपुर। स्कूल वैन के ऊपर तार गिरने के मामले को ऊर्जा निगम ने गंभीरता से लिया है। ईई एसके तिवारी ने बताया कर्मचारियों की ओर से लाइन का निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर पुरानी तारें है। जल्द इन स्थानों पर नई तारें लगाई जाएंगी। इसके अलावा झूलते तारों को भी ठीक किया जाएगा।

रुद्रपुर के आदर्श कालोनी में इसी स्कूल वैन के ऊपर गिरी तार।

रुद्रपुर के आदर्श कालोनी में इसी स्कूल वैन के ऊपर गिरी तार।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed