फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Highness is not nationalized bank branch in the eastern region

पूर्वी बांगर क्षेत्र में नहीं है राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा

Tue, 29 Mar 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 29 Mar 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी बांगर क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंक सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को मीलों की दूरी तय करनी पड़ रही है। कारण क्षेत्र में कहीं भी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा न होना है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


पूर्वी बांगर क्षेत्र के डांगी, खौड़, बक्सीर, भुनालगांव, मथ्यागांव, उच्छोला में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं है। ऐसे में क्षेत्र की 15 हजार की आबादी को बैंक सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत डांगी के प्रधान नवीन सेमवाल व सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भट्ट ने बताया कि पूर्वी बांगर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए शासन-प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।  बैंक सुविधा के लिए ग्रामीणों को 10 से 15 किमी की दूरी तय कर गुप्तकाशी या भीरी जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने के लिए कई बार शासन-प्रशासन को अनुरोध करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने शीघ्र क्षेत्र में राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।
विज्ञापन


इधर, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा जाएगा। जनता की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा खोलने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed